Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 17 फरवरी। समस्त पंजाबी खत्री सभा (रजि.) द्वारा कोटा जिला कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण के अवसर पर एक गरिमामय एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
प्रदेश महासचिव प्रवीण गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर नीरज विज को कोटा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में हिमांशु अरोड़ा को सचिव, तरुण कालरा एवं अनिल सबरवाल को उपाध्यक्ष तथा महेंद्र निझावन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में संभागीय अध्यक्ष प्रियंका जी सहित सभा के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामचंद्र मलिक, वीर वधवा, कमल अदलखा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीरज विज ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज को एकजुट कर नई ऊर्जा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोटा में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को साथ लेकर सामूहिक विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, सहयोग और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
