Written by : लेखराज शर्मा
बारां/शाहबाद, 14 मार्च – कस्बे के केशवपुरा मोहल्ले में स्थित श्री ढीमराना पंचायत माताजी मंदिर का नव-निर्माण कर नव-ग्रह प्रवेश (डोरा) कार्यक्रम आयोजित किया गया।।
श्री ढिमराना पंचायत माताजी मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकुर सितारा ने बताया गया कि माताजी मंदिर का नवनिर्माण कर पुनः स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पंडित लखन लाल शर्मा एवं दिलीप शर्मा द्वारा गाजे बाजे के साथ विमान सजाकर माताजी दरबार का नगर भ्रमण कराया व कलश यात्रा निकल गई, जिसका जगह-जगह द्वार सजा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।।
अध्यक्ष अंकुर सितारा ने बताया गया कि अखाड़े के पांच यजमान लक्ष्मीनारायण यादव, सुरेंद्र वर्मा, शिवचरण कश्यप, बलराम कोली, ललित वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं समेत सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।।
कोषाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने बताया गया कि अखाड़ा समिति द्वारा अच्छा कार्य करने पर 16 प्रतिभाएं जिसमें प्रवीण यादव, मिथुन कश्यप, पीयूष कश्यप, आशु कश्यप, सोनू कश्यप, उदयराज कश्यप, मन्नू कश्यप, हर्ष कश्यप, लक्की वर्मा, राकेश कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, हैप्पी यादव, मुरली कश्यप, सोनू कश्यप, प्रिंस कश्यप, चिराग़ यादव आदि का सम्मान किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि मनीष मेहता, धर्मेंद्र यादव थे।। कार्यक्रम में बाबूलाल वर्मा, बाबूलाल कश्यप, शिवनारायण वर्मा, रतन प्रकाश वर्मा, रामजीलाल सेन, संजय कश्यप, धीरज चौरसिया, रवि कश्यप सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।। विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।।
