चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी में महिला संभाग कोटा ने किया असीम कालीन भक्तामर विधान, 55 सदस्याओं ने लिया धर्म लाभ

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 14 मार्च। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग, कोटा द्वारा आज चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी में असीमकालीन भक्तामर जी विधान करने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिला संभाग की 55 सदस्याओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

संस्था की अध्यक्ष मधु शाह ने बताया कि प्रातः 6 बजे नीरज-रेखा जैसवाल (छावनी) ने मंगल ध्वज दिखाकर पूरी टीम को चांदखेड़ी के लिए रवाना किया। वहां पहुंचने पर सभी सदस्याओं ने अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ अभिषेक, शांतिधारा एवं भक्तामर जी विधान में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

संस्था की मंत्री रेखा गोधा, उपाध्यक्ष रजनी जैन तथा कोषाध्यक्ष आशा श्रीमाल ने बताया कि चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र पर कमेटी द्वारा की गई व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय रहीं। स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं उत्कृष्ट भोजनशाला की व्यवस्था से सभी सदस्याएं प्रभावित हुईं। इस अवसर पर महिला संभाग की अध्यक्ष मधु शाह ने चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष हुकुम काका एवं उनकी कर्मठ कमेटी की सराहना करते हुए तीर्थ क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

पुण्योदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष जम्बू सर्राफ एवं सुधासागर बालिका छात्रावास की अध्यक्ष रानी सर्राफ ने भी महासमिति महिला संभाग, कोटा द्वारा समय-समय पर किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं समाजहित में बढ़-चढ़कर कार्य करती हैं तो समाज को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

भक्तामर विधान के दौरान सुशीला पाटनी, उषा अजमेरा, टीना जैन, साधना जैन, अंतिमा जैन, सुशीला लुहाड़िया, इंद्रा जैन, हेमलता सर्राफ, शकुंतला जैन, सुमन सर्राफ, मैना जैन, साधना जैन, शशि जैन, जुली जैन, सोनिया जैन, बबीता जैन, सुनीता खटोड़, लक्ष्मी जैन, गुणमाला जैन, रेणु जैसवाल, वंदना जैन, शांति जैन, ऊषा जैन, आशा दीदी, रानी जैन सहित कुल 55 सदस्याओं ने विधान, दर्शन एवं आरती का पुण्य अर्जित किया।

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री निष्प्रह सागर जी एवं मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और भक्तिमय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!