जींद में 28-29 मार्च को होगा समस्त पंजाबी खत्री सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन, चुनाव भी होंगे संपन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा , 18 मार्च।
समस्त पंजाबी खत्री सभा (रजि.) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 एवं 29 मार्च (शनिवार-रविवार) को हरियाणा के जींद जिले में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में देशभर से सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।

सभा के प्रदेश सचिव प्रवीण गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिवेशन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस अवसर पर तीन वर्ष पश्चात आयोजित होने वाले संगठन के चुनाव भी संपन्न कराए जाएंगे। इन चुनावों में सभा की कार्यकारिणी एवं बोर्ड सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन करेंगे।

अधिवेशन के दौरान संगठन की भावी रणनीतियों, विस्तार योजनाओं तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, सभा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!