वाल्मीकि समाज के विभिन्न सार्थक कार्यों पर बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने जताया प्रधानमंत्री का आभार।

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 27 मार्च। वाल्मीकि धाम उज्जैन पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज व राज्यसभा सांसद ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

बालयोगी ने अयोध्या राम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान महर्षि वाल्मीकि का मंदिर स्थापित करने, अंतराष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा बनाने के साथ ही पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर संत शिरोमणि रविदास महाराज के नाम पर रखने सहित दलितों, पिछड़ों के विभिन्न विषयों हेतु धरातल पर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे सार्थक कार्यों पर आभार व्यक्त किया।
साथ ही महाराज ने देश के समस्त वाल्मीकि समाज के सफाई मित्रों के लिए वर्गीकरण सम्बन्धी क्रीमीलेयर आरक्षण एवं सफाई कार्य से जुड़े लोगों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में,स्वच्छ भारत मिशन,सामाजिक समरसता व समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार सहित अनेकों विषयों पर समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सार्थक चर्चा की।

देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही कोटा में भी इसे लेकर वाल्मीकि समाज में उत्साह है।

भाजपा स्टेशन मण्डल अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जिलाध्यक्ष दिनेश सरसिया ने बताया कि जब से महाराज को राज्यसभा सांसद का दायित्व मिला है तभी से वह संसद से लेकर हर मंच पर दलितों, पिछड़ों की आवाज को लगातार बुलन्द करते हुए अनेक कार्यों को सरकार के माध्यम से हल करवाने का कार्य करते हुए समाज को प्रत्येक क्षेत्र में मुख्यधारा की ओर स्थापित करने हेतु प्रयासरत है।
गुरुदेव के लगातार समाजहित में किये जा रहे कार्यों पर दिनेश सरसिया,ओम प्रकाश खजोतिया,रमेश चन्द्र सरसिया, सूरजमल खोड़ा,राजेश खोड़ा,रोहित घाटोड,दीपक डाबोडिया,वीरेन्द्र टांक सहित वाल्मीकि समाज के अनेक समाज बन्धुओं ने महाराज का आभार व्यक्त किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!