जींद में समस्त पंजाबी खत्री सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, डॉ. सर्वानंद आर्य पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

Written by : प्रमुख संवाद


हरियाणा (जींद)/कोटा, 29 मार्च। समस्त पंजाबी खत्री सभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज जींद स्थित एक निजी होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वानंद आर्य की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में देशभर से राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पंजाबी समाज की समृद्ध परंपराओं, सामाजिक योगदान और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।

समस्त पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में सर्वसम्मति से डॉ. सर्वानंद आर्य को आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हाथ उठाकर उनका समर्थन किया और उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी प्रदान किया।

अधिवेशन में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश अरोड़ा एवं सुशील अरोड़ा, राष्ट्रीय विस्तारक गुलशन नागी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार, प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनिया अदलखा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राम कमरा, प्रवीण नागपाल एवं प्रवीण अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव अनिल ऐलावाधी द्वारा प्रभावशाली संचालन के साथ किया गया, जिन्होंने अपने कुशल एंकरिंग से पूरे आयोजन को गरिमामय बनाया। जींद इकाई के अध्यक्ष मुलखराज कतयाल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रबंधन, सहयोग एवं सेवा भाव सभी के लिए सराहनीय और यादगार रहा।

अधिवेशन के दूसरे दिन अपने उद्बोधन में डॉ. सर्वानंद आर्य ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरक संबोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

यह अधिवेशन संगठनात्मक एकता, नेतृत्व क्षमता और समाज के उत्थान के संकल्प का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!