विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 29/3/26। विश्व हिंदू परिषद कोटा महानगर का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग मानव विकास भवन में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग का उद्घाटन प्रांत सेवा प्रमुख देवीलाल गोचर द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि अध्यक्षता जयनारायण गुर्जर ने की।

महानगर मंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि अभ्यास वर्ग में मुख्य वक्ता प्रांत सत्संग प्रमुख विष्णु सालवी ने अपने उद्बोधन में प्रत्येक प्रखंड में समितियों के गठन पर बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में मातृशक्ति की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक समिति में सभी वर्गों के साथ मातृशक्ति को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाना चाहिए।

प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख मोहन मालव ने विहिप के बजरंगदल ,मातृशक्ति,सेवा सत्संग सहित 16 आयामों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके सामाजिक महत्व और कार्यों पर प्रकाश डाला।

विभाग मंत्री नदलाल प्रजापति ने विहिप की स्थापना और उद्देश्य के बारे में बताते हुए विहिप के द्वारा मनाए जाने वाले उत्सव जिसमें शौर्य दिवस ,रामोत्सव,हुतात्मा दिवस,गोपाअष्टमी,सामाजिक समरसता सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद जांगिड़ ने बताया कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जो प्रशिक्षण दिया जाता है,उसके माध्यम से प्रांत से आने वाले कार्यक्रमों को प्रखंडों तक ले जाना और संपन्न करना होता है।साथ ही मई माह में लगने वाले बजरंगदल,दुर्गावाहिनी और परिषद वर्ग की जानकारी दी।
समापन सत्र में संत रामदास महाराज और प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा रहे।नागदा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कुटुम्ब प्रबोधन के माध्यम से परिवार को एक होने की आवश्यकता है जन्मदर बढ़ाने की आवश्यकता है, संगठन में प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता ही ऊपर के पदों पर पहुंचते है, मठ मंदिर,धार्मिक स्थल विहिप के माध्यम से ही सुरक्षित हो सकते है।इसके लिए अधिक से अधिक हिंदुओं को संगठन से जोड़ना और कार्यकर्ताओं को संगठन को समय देने की आवश्यकता है।

मंदिर अर्चक पुरोहित दिलीप ओदिच्य द्वारा आचार पद्धति करवाकर वर्ग का संचालन किया।सह मंत्री मुकेश शर्मा वर्ग प्रमुख रहे।उन्होंने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। काव्य गीत योगेश बत्रा ने करवाया।
प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव ने बताया कि अभ्यास वर्ग चार सत्रों में रहा जिसमें प्रखंड महानगर और ऊपर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अभ्यास वर्ग में विभाग सह संयोजिका मधुलता भास्कर, अनिल झांझोट, बजरंग दल संयोजक नरेश प्रजापति, कैलाश जैन, मोहन सिंह हाड़ा,हरिओम शर्मा, मातृशक्ति सह संयोजिका ,
राजकुमारी व्यास, मीतू गुर्जर ,सतीश चतुर्वेदी,पुष्पदयाल मालव, राघवेंद्र पांडे, डॉ कपिल शर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!