संसद भवन का रोमांचक सफर, रोटरी क्लब कोटा नार्थ के 65 सदस्यों ने देखा लोकतंत्र का लाइव नज़ारा

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 17 अप्रैल। रोटरी क्लब कोटा नार्थ की ओर से रोटरी फेलोशिप कार्यक्रम के तहत संसद भवन भ्रमण का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस यादगार यात्रा में करीब 65 रोटेरियंस ने उत्साह के साथ भाग लिया और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से समझा।

कार्यक्रम की खास बात रही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आत्मीय मुलाकात। क्लब सदस्यों को उनके आवास पर आमंत्रित किया गया, जहां सभी ने उनके साथ प्रातः नाश्ता कर सौहार्दपूर्ण समय बिताया। इसके बाद सभी ने संसद की कार्यवाही को लाइव देखा, जो हर सदस्य के लिए एक प्रेरणादायक और गर्व का क्षण बना।
इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण किया। इन ऐतिहासिक स्थलों ने देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत और इतिहास को और करीब से जानने का अवसर प्रदान किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!