Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 19 अप्रैल। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम में अभिजीत मुहूर्त में यज्ञशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं धर्म ध्वज का ध्वजारोहण श्रद्धा व विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
महंत पंडित अशोक तिवारी के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संत समाज के आचार्यों एवं हरिद्वार से पधारे संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने धर्म ध्वज की पूजा कर ध्वजारोहण किया। साथ ही अयोध्या से आए अतिथियों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि 6 से 15 मई तक यहां विनायक स्थापना, नर्मदेश्वर स्थापना, पंचकुंडीय महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
