पुलिस की सख्ती फिरौती कांड के आरोपियों का जुलूस, सिर मुंडवाकर नंगे पैर कराई परेड

Written by :लेखराज शर्मा

बारां, 30 अप्रैल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बारां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापारी से एक करोड़ रुपये की फिरौती के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। आरोपियों का सिर मुंडवाकर उन्हें नंगे पैर शहर में परेड कराई गई, जिससे अपराध के प्रति कड़ा संदेश देने का प्रयास किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और कोतवाली थाना प्रभारी भजनलाल जांगिड़ सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के प्रमुख मार्गों से आरोपियों को ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और पुलिस प्रशासन के समर्थन में “जिंदाबाद” के नारे लगाए। आमजन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बताया।
गौरतलब है कि हाल ही में जिले में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारी के चलते आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से शहरवासियों में खुशी का माहौल है और लोग इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!