श्रमिक दिवस पर कोटा में श्रमिकों के सम्मान में प्रेरणादायक आयोजन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 1 मई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान कोटा में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने उपस्थित श्रमिक भाइयों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा।

अपने संबोधन में उर्मिला दीदी ने कहा कि श्रमिक किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होते हैं। वे अपने परिश्रम, समर्पण और कर्मनिष्ठा से देश के विकास को गति देते हैं। मजदूर वर्ग का योगदान राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए उनका सम्मान और उत्थान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा केंद्र की दीदियों ने सभी श्रमिकों का तिलक, पटका एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही, उर्मिला दीदी ने श्रमिकों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्रमिकों को नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई, जिससे स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को सेवा केंद्र की आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन कराया गया, जिसे देखकर श्रमिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसकी सराहना की।

यह आयोजन श्रमिकों के प्रति सम्मान, जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम रहा।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!