30 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 20 बीघा में सजा भव्य पांडाल, सर्व समाज ने दिया कन्यादान का संदेश

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 1 मई। श्री देवनारायण नव युवक मंडल देवली अरब बोरखेड़ा-मानपुरा के तत्वावधान में सर्व गुर्जर समाज द्वारा द्वितीय निशुल्क कन्या सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन 120 फीट नया नोहरा में किया गया। समारोह में 30 वर-वधुओं का पाणिग्रहण संस्कार विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र चंडालिया और संयोजक लक्ष्मण गुर्जर मानपुरा ने बताया कि सम्मेलन में कोटा संभाग से वर-वधुओं का पंजीयन किया गया था। करीब 20 बीघा भूमि में फैले विशाल परिसर में प्रत्येक जोड़े के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं, जिससे आयोजन अनुशासित और आकर्षक बना रहा।
पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अतरालिया ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता और सहयोग का प्रतीक बना। समिति सदस्य लोकेश पोसवाल, नंदलाल कसाना, मेघराज रानीपुरा, विष्णु पारलिया, राजेंद्र मांगरोल, गोबरीलाल, गोपीचंद, महेश गोचर और रामभरोस ने जानकारी दी कि सम्मेलन में समाज के भामाशाहों के साथ सर्व समाज के दानदाताओं ने कन्यादान स्वरूप उपहार भेंट किए।
मंच से सभी भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान मन्नालाल खटाना, डॉ. बी.एल. गोचर (अनुराग नर्सिंग होम) और श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवराज गुंजल ने समाज को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश देते हुए कहा कि विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची कम कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, जिससे समाज के बेटे-बेटियां उच्च पदों तक पहुंच सकें।
इस अवसर पर रामचंद्र गेंदा, रामगोपाल गुर्जर, वीरेंद्र चेची, भोजराज कोटसुवा, रूपचंद, अर्जुन रानीपुरा, हरीश खटाना, लक्ष्मण राठौड़ सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!