Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 1 मई। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में “विश्वास का जीव विज्ञान” विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अमित वर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि सकारात्मक और नकारात्मक विचार मानव शरीर की कोशिकाओं, तंत्रिका तंत्र और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, जिसे आधुनिक विज्ञान भी प्रमाणित करता है। उन्होंने एपिजेनेटिक्स तथा मनोविज्ञान-तंत्रिका-प्रतिरक्षा विज्ञान के उदाहरणों से मन और शरीर के गहरे संबंध को स्पष्ट किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संदीप हुड्डा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में योग विज्ञान के 119 विद्यार्थियों ने भाग लिया और आंतरिक विकास व सामंजस्य के महत्व को समझा। अंत में डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं अविनाश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
