मदर्स डे पर पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता, माताओं के हाथों बंधे परिंडे

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 10 मई। मदर्स डे के अवसर पर जेसीआई कोटा अचीवर्स द्वारा “एक परिंडा माँ के नाम” अभियान चलाकर मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का भावनात्मक संदेश दिया गया। अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने अपनी माताओं के हाथों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे लगवाए तथा उनमें पानी भरकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया।

संस्था अध्यक्ष अक्षत जैन ने बताया कि श्रीनाथपुरम, गुलाबबाड़ी, तलवंडी, महावीर नगर विस्तार और दादाबाड़ी सहित विभिन्न पार्कों एवं आवासीय क्षेत्रों में कुल 20 परिंडे लगाए गए। साथ ही सदस्यों को नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अक्षत जैन ने कहा कि जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उनके जीवन को सुव्यवस्थित बनाती है, उसी प्रकार प्रकृति भी मानव जीवन का आधार है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भीषण गर्मी के इस मौसम में प्यासे पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!