मातृशक्ति सम्मान से सामाजिक समरसता तक: कोटा में 79 महिला किटी समूहों का अभिनंदन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 10 मई।
अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर सर्व हिंदू समाज महिला मंडल महासंघ द्वारा गीता भवन में ‘आत्मनिर्भर मातृशक्ति गौरव सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोटा के 79 महिला किटी समूहों का सम्मान करते हुए महिलाओं की सामाजिक सक्रियता और आत्मनिर्भरता को सराहा गया। साथ ही ‘कोटा किटी क्लब’ की स्थापना की घोषणा भी की गई।

मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल ने कहा कि किटी समूह अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि महिलाओं के संगठन, संवाद और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। समारोह में प्रत्येक समूह की प्रतिनिधि महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, मोतियों की माला और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय गोयल रहे तथा अध्यक्षता सीए रामलाल विजय ने की। विशिष्ट अतिथियों में दिनेश कुमार बंसल, महेश पंचोली, महावीर जैन, परमानंद गर्ग, अनिल कुमार शर्मा और योगेश शर्मा मौजूद रहे। संचालन नरेश कारा ने किया।

समारोह के दौरान सामाजिक समरसता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि 17 मई को विभिन्न समाजों के वरिष्ठ नागरिकों की समिति गठित कर मांगलिक अवसरों पर किन्नर समाज को दी जाने वाली ‘बधाई राशि’ को सम्मानजनक और सर्वसम्मत तरीके से निर्धारित किया जाएगा। महासंघ ने कहा कि उद्देश्य किन्नर समाज के सम्मान और आमजन की सुविधा के बीच संतुलन स्थापित करना है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!