Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 11 मई। सेवाभावी धर्मार्थ संस्था कोटा ब्लड बैंक सोसायटी (KBBS) अपनी स्थापना के 29 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन कोटा ब्लड बैंक सोसायटी, बसंत विहार, में आयोजित किया गया
समारोह में गत वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 125 से अधिक संस्थाओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
सोसायटी के सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से सप्ताह में दो बार निःशुल्क रक्त चढ़ाने की सेवा निरंतर संचालित कर रही है, जिसमें जांच, दवाइयों एवं सेवा शुल्क के रूप में कोई राशि नहीं ली जाती।
स्वागत भाषण में अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि संस्था विगत 29 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर अनगिनत जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में पी.डी. बागला, पूर्णकालिक निदेशक, डीसीएम श्रीराम इंटरनेशनल रेयन्स, कोटा तथा अरविन्द खिंचा, जोइंट प्रेसीडेंट,सीमेन्ट, ब्यावर, ने लोगों से अधिकाधिक रक्तदान कर थैलेसीमिया के विरुद्ध चल रही इस मुहिम में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रों में रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। इस अवसर पर नवीनतम ल्युको ब्लड मशीन एवं “निरामय केबीबीएस फीजियों सेंटर” का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.एस. झा एवं नीता डांगी ने किया।
समारोह में सोसायटी उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मंजू कासलीवाल, एम.एल. पटौदी, डॉ. के. कंजोलिया, गिरीश भार्गव, डॉ. जे.के. सिंघवी, प्रेम बाटला, वरिष्ठ संस्थापक सदस्य वेद प्रकाश गुप्ता, अनिमेष जैन, डाँ.अविनाश बंसल, संजय सोनी, सुनिल जैन, सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।]
