कोटा में प्रसुताओं की मौत का मामला : न्यू मेडिकल कॉलेज पर कल होगा जंगी प्रदर्शन – गुंजल

कोटा:12 मई। न्यू मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत व अव्यवस्थाओं के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा की सरकार की संवेदनाएं मर चुकी हैं लोग तकलीफ में इलाज करवाने अस्पताल जाते हैं पर अब लोग अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल छोड़ छोड़ कर भाग रहे हैं वार्ड के वार्ड खाली हो रहे हैं। इससे निष्कृष्ट चेहरा इस सरकार का कोई और हो नहीं सकता लोगों का व्यवस्थाओं पर से भरोसा उठ गया है । गुंजल ने कहा कि विरोध का धर्म निभाना हमारा दायित्व है आमजन के साथ सड़कों पर उतरकर हम यह बता देंगे कि शासन की व्यवस्था के खिलाफ लोगों में गुस्सा है । प्रहलाद गुंजल ने सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियो को नसीहत देते हुए कहा कि जले पर नमक मत छिड़किए कोरे आंसू पहुंचने से लोगों को न्याय नहीं मिलता शीघ्र ही पीड़ितों को सरकार से कुछ राहत दिलवाइए । उन्होंने कहा कि पांच दिन से भी ज्यादा का समय बीतने के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । गुंजल ने कहा कि कल 13 मई सुबह 10:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ अग्रसेन धर्मशाला कोटिया भील की प्रतिमा रंगबाड़ी के पास एकत्रित होंगे व मेडिकल कॉलेज जाकर सरकार की नींद उड़ा देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के अन्य कई प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बैठक हुई इस बैठक में प्रदेश महामंत्री अनूप ठाकुर, पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी, प्रदेश सचिव मंजूर तंवर, सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ओबीसी मोर्चा के संभागीय प्रभारी अशोक नागर, शहर जिला अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात अध्यक्ष डॉक्टर टीकम चंद सुमन, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, धनराज चेची , विपिन बरथूनिया, मंजू चौधरी, राधा सोनी, गजेन्द्र धाकड़, हिरदेश सक्सेना, हिमांशु शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, बलविंदर सिंह बिल्लू राजू पहाड़िया, हामिद गौड़ , अ अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश श्रृंगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!