Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 12 मई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कमला उद्यान सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न अस्पतालों से आए नर्सिंग कर्मियों का तिलक, बैज एवं सम्मान पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा ने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे श्रेष्ठ सेवाओं में से एक है। वहीं केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कहा कि नर्सिंग सेवा में धैर्य, करुणा एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए राजयोग मेडिटेशन उपयोगी है।
कार्यक्रम में लवकुश हॉस्पिटल, नवकार हॉस्पिटल, श्री हरि हॉस्पिटल, धाकड़ हॉस्पिटल, कुन्हाड़ी डिस्पेंसरी, महाराव भीम सिंह चिकित्सालय एवं नारी निकेतन नांता से आए नर्सिंग कर्मियों को आध्यात्मिक म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी का भ्रमण भी करवाया गया। अंत में सभी अतिथियों को अल्पाहार कराया गया।
