सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुई जेसीआई कोटा अचीवर्स की बोर्ड मीटिंग

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 8 जून। युवा नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जेसीआई कोटा अचीवर्स की अर्द्ध वार्षिक जनरल बोर्ड मीटिंग उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। 21 से 31 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की इस संस्था की बैठक में सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी रही तथा आगामी योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अक्षत बाबरिया जैन ने संस्था द्वारा गत छह माह में संचालित गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संगठन ने एचआईवी प्रभावित बच्चों सहित जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण, भीषण गर्मी के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर कार्यरत वेंडरों को स्टील की पानी की बोतलों का वितरण तथा अन्य अनेक जनसेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक संचालित किए हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राजस्थान जेसीआई मिडकॉन कॉन्फ्रेंस में जेसीआई कोटा अचीवर्स के 25 सदस्य भाग लेंगे, जहां उन्हें नेतृत्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त होंगे। उन्होंने आगामी छह माह में आयोजित किए जाने वाले समाजसेवी एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए।

सचिव प्रीति लड्डा ने संगठन की प्रशासनिक गतिविधियों एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि सह-कोषाध्यक्ष रचित जैन ने संस्था का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा। बैठक में विभिन्न विभागों एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स ने अपने-अपने प्रकल्पों की प्रगति रिपोर्ट एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।

मुख्य अतिथि सीए प्रीतम गोस्वामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा और नेतृत्व विकास के माध्यम से राष्ट्र को सक्षम, जागरूक एवं जिम्मेदार युवा नेतृत्व प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने जेसीआई द्वारा प्रदान किए जाने वाले नेतृत्व प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे प्रशिक्षण जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और निर्णय क्षमता को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने जेसीआई के उद्देश्यों एवं मूल्यों की जानकारी देते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी कार्यों की सराहना की।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!