कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 37 मोटरसाइकिलें बरामद

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 11 जुलाई। कोटा ग्रामीण पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अब तक के सबसे बड़े अभियान “ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के कुशल निर्देशन और विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में कोटा ग्रामीण, कोटा शहर, बूंदी, झालावाड़, बारां और मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 37 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

कार्यवाही का विवरण:
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में बढ़ती दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा तथा घनश्याम मीणा, एवं वृत्ताधिकारी रामगंजमंडी और इटावा के पर्यवेक्षण में विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, मुखबिरों की सूचना और हॉट-स्पॉट चिन्हित कर गहन निगरानी रखी। इस दौरान सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने पीछा कर पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने निम्नलिखित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. मुबारिक उर्फ अंगुरिया (पुत्र महमुद, उम्र 30 वर्ष, निवासी खातौली, जिला कोटा)
  2. रमेश कुमार उर्फ रामहेत (पुत्र राम लाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी छापल्डा भोलू, थाना चेचत)
  3. रवि कुमार (पुत्र रमेश कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी छापेडा भोलू, थाना चेचत)
  4. दिलराज उर्फ राकेश भील (पुत्र माधोलाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी पीपाखेड़ी, थाना सुकेत)
  5. टीकमचंद (पुत्र जगन्नाथ, उम्र 40 वर्ष, निवासी पेटभर, थाना सुनेल, जिला झालावाड़)
  6. बरामदगी के आंकड़े:
    विशेष ऑपरेशन के तहत बरामद 37 मोटरसाइकिलों का विवरण इस प्रकार है:
  • कोटा ग्रामीण: 8 मोटरसाइकिलें
  • कोटा शहर: 9 मोटरसाइकिलें
  • बूंदी: 6 मोटरसाइकिलें
  • झालावाड़: 4 मोटरसाइकिलें
  • मध्य प्रदेश (थाना क्षेत्र): 2 मोटरसाइकिलें
  • शेष 8 बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में अनुसंधान जारी है।
    यह गिरोह सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों पर स्थित सुनसान जगहों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्यवाही से वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक बड़े गिरोह का सफाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी सदस्यों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!