Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 20 जुलाई । कोटा राउंड टेबल 281 द्वारा स्वान होटल में आयोजित दो दिवसीय ‘राखी पॉप अप 3.0’ का रविवार को सफल समापन हुआ। प्रदर्शनी में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्थानीय महिला एवं लघु उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया और खरीदारी के माध्यम से सामाजिक उद्देश्य में सहभागिता निभाई।
‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के लिए कक्षाओं के निर्माण हेतु सहयोग जुटाना था। आयोजन के दौरान चलाए गए ‘डोनेट ए ब्रिक’ अभियान को भी नागरिकों का अच्छा समर्थन मिला।
कोटा राउंड टेबल 281 के चेयरमैन सारांश मित्तल ने आगंतुकों, प्रदर्शकों, प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वान होटल, मीडिया और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सामूहिक भागीदारी से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है।
यह आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व, जनसहभागिता और शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।
