सनाढ्य ब्राह्मण महासभा ने घोषित की नई कार्यकारिणी, संगठन विस्तार पर जोर

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 31 जुलाई। अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा की बैठक सनाढ्य सामुदायिक भवन, महावीर नगर प्रथम में आयोजित हुई। बैठक में संभागीय, जिला, महिला एवं युवा इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रदेश महामंत्री किशन पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा की सहमति से हरिसुदन शर्मा को संभागीय अध्यक्ष, विजय भारद्वाज को संभागीय महामंत्री तथा दीपक शर्मा को कोटा शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही महिला एवं युवा इकाइयों के पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया।

मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि समाज की संगठित शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की गतिविधियां पहुंचाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार कर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य एवं महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!