विशाल एजुकेशन एंड मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, शिवाजी थीम पर गूंजा हर हर महादेव

प्रमुख संवाद, 24 फरवरी।

कोटा। विशाल एजुकेशन एंड मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी, मोखापाड़ा द्वारा समर्थ नूतन महाराष्ट्र समाज, दादाबाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्था के शैक्षिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मोटिवेशनल और लाफ्टर कलाकार जूनियर अन्नू कपूर ने अपने हास्य प्रदर्शन से माहौल को जीवंत बना दिया।

शिवाजी थीम पर आधारित नृत्य नाटिका ने पूरे सभागार को हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर साहित्यकार, रंगकर्मी, खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष सोनाली उपाध्याय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति रही। संस्था के संरक्षक विशाल उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!