आशीष मेहता क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मनोनीत

प्रमुख संवाद

कोटा, 24 फरवरी।
राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अनुशंसा पर आशीष मेहता को रेल प्रशासन में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रेल उपयोगकर्ताओं का श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व प्राप्त करने तथा रेलवे द्वारा दी जाने वाली सेवाओं से संबंधित मामलों में उपयोगकर्ताओं और रेल प्रशासन के बीच विचार विमर्श करने के लिए क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है। जिसमें कोटा से आशीष मेहता को मनोनीत किया गया है। पश्चिम मध्य रेल जोन जबलपुर के अंतर्गत भोपाल, कोटा और जबलपुर रेल मंडल आते हैं। पश्चिम मध्य रेल जोन का मुख्यालय जबलपुर में है। आशीष मेहता ने बताया कि समिति का उद्देश्य रेलवे की सेवाओं को अधिक सक्षम बनाना है। रेल यात्रियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर निराकरण के प्रयास करेंगे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!