होली और धुलंडी पर कोटा में कड़ी पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च आयोजित

Written by: Sanjay kumar


कोटा शहर में होली एवं धुलंडी पर कड़ी पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च

कोटा, 12 मार्च 2025 – आगामी होली (13 मार्च) एवं धुलंडी (14 मार्च) पर्व को ध्यान में रखते हुए कोटा शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़े पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा शहर में 97 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाए गए हैं, वहीं प्रत्येक थाना क्षेत्र में नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, होली के दौरान जलाशयों, नहरों एवं नदियों में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष मोबाइल गश्ती दल तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल 1200 पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 04 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 07 उप अधीक्षक, 17 पुलिस निरीक्षक सहित आरएसी, होमगार्ड एवं पुलिस जवान शामिल हैं।

शहर में फ्लैग मार्च आयोजित

शहर में सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज 12 मार्च को शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर संपन्न हुआ।

इस फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, मोबाइल गश्ती दल एवं वज्र वाहन सहित पुलिस बल शामिल हुआ।

कोटा पुलिस की नागरिकों से अपील

  1. होली एवं धुलंडी का पर्व भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।
  2. शराब पीकर वाहन न चलाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  3. नाबालिगों एवं कोचिंग छात्रों को किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ उपलब्ध न कराएं।
  4. जिला कलेक्टर के आदेशानुसार 18 मई 2025 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।
  5. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

महत्वपूर्ण संपर्क नंबर:

  • कंट्रोल रूम: 0744-2350777, 2350778
  • मोबाइल: 95304-42777
  • WhatsApp: 9468800005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!