विद्या भारती संस्थान के नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 11 जून।
विद्या भारती शिक्षा संस्थान जिला कोटा के नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में शुभारंभ किया गया।

विद्या भारती शिक्षा संस्थान के जिला सचिव सतीश कुमार गौतम ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत के प्रचार प्रमुख तथा क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य आशीष मेहता थे। अध्यक्षता विद्या भारती कोटा जिला मंत्री देवेंद्र जैन ने की। मुख्य वक्ता सह मंत्री चित्तौड़ प्रान्त डॉ. विमल कुमार जैन थे।

वर्ग के प्रबंधक प्रमुख डॉ. महेश कुमार शर्मा ने बताया कि आवासीय वर्ग 10 दिन तक चलेगा। इसमें जिले के चयनित सभी नवीन आचार्यों का प्रशिक्षण हो रहा है।

मुख्य अतिथि आशीष मेहता ने कहा कि विद्या भारती के शिक्षक देश के लिए अनुशासित, राष्ट्रवादी एवं संस्कारवान बालक तैयार करते हैं। विद्या भारती संस्थान भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाकर सर्वश्रेष्ठ नागरिक तैयार करने का काम कर रहा है।

मुख्य वक्ता विमल जैन ने कहा कि शिक्षक का काम शिक्षा के साथ बालक का सर्वांगीण विकास करना है। बालक का मानासिक, शारीरिक विकास, नैतिक, आध्यात्मिक विकास करना होगा। बच्चों में राष्ट्रीयता के गुण विकसित करना भी हमारा दायित्व है। राष्ट्रीयता का भाव जागृत कर हमें बालक का चहुंमुखी विकास करना होगा।

प्रशिक्षण वर्ग में नवीन आचार्य को विद्या भारती रीति नीति, छात्र आचार्य दैनंदिनी का उपयोग, प्रभावी वंदना सभा, अभिभावक संपर्क, आदर्श विद्यालय, सेवा कार्य, संस्कृति बोध परियोजना, कुटुंब प्रबोधन, आचार्य के गुण, सामाजिक समरसता, उत्सव जयंती, नेतृत्व कौशल, शनिवार कार्यक्रम आदि विषयों पर प्रशिक्षण, दिया जा रहा है। आभार देवेंद्र जैन ने जताया।संचालन दिलीप शर्मा ने किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!