Written by : लेखराज शर्मा
बारां, 23 जून।
भीषण बारिश के बावजूद बारां जिला मुख्यालय पर आयोजित संविधान बचाओ रैली में हाड़ौती सहित कोटा, बूंदी, झालावाड़ से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजित इस रैली में केन्द्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई दी।
रैली में उपस्थित सभी अतिथियों का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की।




भाजपा संविधान, लोकतंत्र व युवाओं के अधिकारों को कर रही है खत्म – डोटासरा
अपने संबोधन में डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 11 साल के शासन में एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय दोगुनी करने, विदेश नीति मजबूत करने और आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई जैसे वादों में विफलता दिखाई है। डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा केवल लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में लगे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया, किसानों पर काले कानून थोपे, और ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया।
प्रमोद जैन भाया का समर्थन करते हुए डोटासरा ने स्पष्ट कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता ने कानून तोड़ा है तो कार्रवाई हो, लेकिन ईमानदार नेताओं को डराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा की दमनकारी नीतियों से नहीं डरेंगे – टीकाराम जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने भाषण में कहा कि आज पूरे देश में विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों को नकली खाद-बीज दे रही है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है और जनप्रतिनिधियों को षड्यंत्रपूर्वक हटाया जा रहा है।
उन्होंने अफसरों को चेताया कि सत्ता हमेशा नहीं रहती और संविधान के खिलाफ काम करने की कीमत चुकानी पड़ सकती है।
भाया के समर्थन में खड़े कांग्रेसजन, झूठे मुकदमों का किया विरोध
पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मंच से कहा कि लोकतंत्र में विरोधी दुश्मन नहीं होता, लेकिन भाजपा ने उन्हें और उनके साथियों को झूठे मुकदमों में फंसाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व डीजीपी ने भी इन मुकदमों को झूठा माना है।
जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि आज पूरे देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है और अराजकता का माहौल है।
मोदी सरकार एकदलीय तानाशाही की तरफ बढ़ रही – प्रहलाद गुंजल
लोकसभा प्रत्याशी व रैली प्रभारी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के बहाने एकदलीय व्यवस्था लागू करना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और देश की संस्थाओं की रक्षा के लिए दृढ़ है।
अन्य वक्ताओं के प्रहार
- अशोक चांदना: किसानों को जबरन कीटनाशक सामग्री थमाई जा रही है, यह अन्याय है।
- पानाचंद मेघवाल: भाया जैसे धर्मात्मा पर अवैध रेत-बजरी के झूठे आरोप लगाए गए।
- सी.एल.प्रेमी, रविंद्र त्यागी, सुरेश गुर्जर, हरिमोहन शर्मा, प्रियंका नंदवाना, हंगामीलाल मेवाड़ा, पूनम गोयल, आदि ने भी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
उपस्थित प्रमुख नेता
रैली में प्रहलाद गुंजल, उर्मिला जैन भाया, भैरोंसिंह परिहार (बापू), वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, सी.एल. प्रेमी, रविन्द्र त्यागी, भानुप्रताप सिंह, सुरेश गुर्जर, अशोक चांदना, हरिमोहन शर्मा, पूनम गोयल, हंगामीलाल मेवाड़ा, प्रियंका नंदवाना, शिवराज गुंजल, संदीप पुरोहित, शिवप्रसाद मीणा, सत्येन्द्र मीणा, वीरेन्द्र झाला, स्नेहलता आर्य, मीनाक्षी चंद्रावत, राखी गौतम, धर्मराज मेहरा, देवकीनंदन वर्मा, नेमीचंद मीणा, नईमुद्दीन गुड्डू, महेंद्र राजोरिया, करण सिंह राठौड़, निर्मला सहरिया, चेतनराज गहलोत, रामलाल चौहान सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भीषण बारिश के बावजूद हाड़ौती संभाग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने भाजपा सरकार को साफ संदेश दे दिया है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है।