Written by : प्रमुख संवाद
कोटा दिनांक 14 जुलाई 2025 हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक महाराज बालमुकुंद आचार्य के कोटा आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा के नेतृत्व में किया गया।
विधायक महाराज बालमुकुंद आचार्य ने कहा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से जुड़कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का संदेश दिया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के जोश और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं।
यह खबर देखें 👇
इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक महाराज बालमुकुंद आचार्य का अभिनंदन किया। इस अवसर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर जिला महामंत्री मुजाहिद हुसैन अंसारी, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, फैजान काजी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अमित उराडिया, नयापुरा मण्डल प्रतिनिधि सोनिया राठौड़, राजकुमार सेन एवं कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।