Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 27 जुलाई। पंजाबी समाज समिति कोटा का 2 वर्षीय चुनाव सत्र2025-27 शीतला माता मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कुल 302 मतदाताओं में से 267 मत पड़े।
निवर्तमान सचिव प्रवीण गुलाटी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कमल अदलखा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दर्शन पिपलानी को 36 मतों से पराजित कर विजय हासिल की।
सचिव पद पर सागर पिपलानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र बाठला को हराया।
कोषाध्यक्ष पद पर विनोद गुलाटी ने संदीप मदान को मात दी।
विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा तीनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी मंडल ने इस चुनाव को पूरी निष्पक्षता और सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
