गुरुधाम के इको फ्रेंडली कर्मयोगी श्रीफल गणेश निकले नगर भ्रमण पर

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 24 अगस्त।
कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में इको फ्रेंडली गणपति क्लब द्वारा मौजी बाबा पावन धाम आश्रम से जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विशेष रथ पर सवार होकर 12 किलो नारियल के रेशे से निर्मित गुरुधाम कर्मयोगी इको फ्रेंडली श्रीफल गणेश अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में नगर भ्रमण पर निकले।

संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी रावण सरकार ने बताया कि मुख्य अतिथि मौजी बाबा आश्रम की महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती महाराज, मुख्य संरक्षक समाजसेवी गोविंद नारायण अग्रवाल ने गणेश जी की पूजा अर्चना के पश्चात केसरिया ध्वज लहराकर जन जागरण रथ को रवाना किया।

यात्रा के दौरान जन जागरण हेतु बनवाए गए पंपलेट को बांटा जा रहा था। यात्रा किशोरपुरा, टिपटा, गढ़ पैलेस, कैथूनीपोल, श्रीपुरा, पुरानी सब्जी मंडी, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, लाडपुरा होते हुए नयापुरा पहुंची। इस दौरान अलका दुलारी जैन कर्मयोगी, नीलम शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण गर्ग, नंदकुमार, कुसुम सिंह, योगेश कुमार शर्मा, सूर्यदत्त शर्मा, नरोत्तम सुमन समेत कईं लोग मौजूद रहे।

कर्मयोगी ने बताया कि सोमवार को जनजागरण यात्रा 12 बजे नयापुरा से प्रारंभ होगी। जो खेडली फाटक, स्टेशन, रोटेदा रोड होते हुए गुरुधाम कॉलोनी पहुंचकर समाप्त होगी। यहीं पर गुरुधाम श्रीफल गणेश अपना आसन ग्रहण करेंगे। जहां पर 10 दिवस तक भजन संध्या, सुंदरकांड, खाटूश्याम जागरण, बाल प्रतिभा कार्यक्रम जैसे सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस बार गुरु धाम कॉलोनी वासियों ने श्रीफल गणेश की प्रेरणा से गुरु धाम कॉलोनी में इको फ्रेंडली गणपति ही स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस हेतु कर्मयोगी सेवा संस्थान जिला मुख्यालय गुरुधाम कॉलोनी में महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती महाराज द्वारा उपलब्ध करवाए गए गोबर मिट्टी से निर्मित इको फ्रेंडली गणपति 26 तारीख को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु धाम कॉलोनी वासियों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!