ईथॉस हॉस्पिटल में घुटना जोड़ प्रत्यारोपण (TKR) पर निःशुल्क परामर्श शिविर

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 3 जनवरी। ईथॉस हॉस्पिटल में जनवरी माह के प्रत्येक रविवार को घुटना जोड़ प्रत्यारोपण (टीकेआर) सहित घुटने एवं कुल्हे के जोड़ों से संबंधित समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी रविवार, 4 जनवरी को भी यह शिविर आयोजित होगा।
शिविर में हाड़ौती के अनुभवी एवं वरिष्ठ आर्थोपेडिक विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत घुटने व कुल्हे के जोड़ों के प्रत्यारोपण के साथ-साथ स्लिप डिस्क, साइटिका, सर्वाइकल दर्द तथा रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर के उपचार पर भी विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी।
अस्पताल निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि परामर्श शिविर प्रत्येक रविवार को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ईथॉस हॉस्पिटल, स्वामी विवेकानंद नगर, कोटा में आयोजित किया जाता है। शिविर के दौरान रेडियोलॉजी एवं प्रयोगशाला जांचों पर विशेष छूट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!