Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 12 फरवरी। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए 26 फरवरी 2026 की शाम खास होने जा रही है। सृजन द स्पार्क, कोटा चैप्टर द्वारा सिटी पार्क स्थित एम्फीथिएटर में भव्य ‘म्यूजिकल नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:15 बजे से प्रारंभ होगा।
गुरूवार को सृजन कोटा की टीम ने बैठक कर तैयारियों की रूप रेखा तय कि बैठक में अध्यक्ष विजय सरदाना,सचिव संजीव अग्रवाल,उपाध्यक्ष अनिमेष जैन,कोषाध्यक्ष विकास अजमेरा,प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन,अनिश बिरला,उमेश गोयल,डा कपिल सिद्धार्थ,अमित बंसल, अजय जैन,संदीप जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष विजय सरदाना ने बताया कि संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध सुप्रसिद्ध गायक आलोक कटदरे व प्लेबैक सिंगर मोनिका कामथ अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोनों कलाकार बॉलीवुड और लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए जाने जाते हैं।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कोटा शहर में संगीत गतिविधियों को बढ़ावा देना।आलोक कटदरे एक लोकप्रिय अंतराष्ट्रीय मराठी-हिंदी सिंगर हैं। वे लाइव शोज में किशोर कुमार के गाने गाते हैं और कॉन्सेप्ट परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं।मोनिका कामथ) का नाम संगीत प्लेटफॉर्म्स पर प्लेबैक सिंगर के रूप में जुड़ा है, जैसे ऐपल म्यूजिक पर उनके गाने उपलब्ध हैं। वे पुराने बॉलीवुड या क्षेत्रीय गीतों से जुड़ी हो वह लता मंगेशकर के सदाबाहर गानो पर परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं।
