अभाविप राजकीय कला कन्या महाविद्यालय इकाई द्वारा ‘खेलोत्सव’ का सफल आयोजन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 18 फरवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राजकीय कला कन्या महाविद्यालय इकाई द्वारा ‘खेलों भारत’ गतिविधि के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में भव्य “खेलोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

खेलोत्सव के अंतर्गत चार प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं—रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, थ्री-लेग्ड रेस एवं बैडमिंटन—का सफल संचालन किया गया। प्रतिकूल मौसम और हल्की बारिश के बावजूद छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उल्लासपूर्ण बना रहा।

इकाई अध्यक्ष पूजा मीणा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेरणा शर्मा एवं खेल प्रभारी डॉ. श्रुति अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। निरीक्षक मंडल के रूप में श्री धनाराम जी एवं श्री यादराम जी उपस्थित रहे। साथ ही, अभाविप कोटा महानगर की मंत्री दीप्ति मेवाड़ा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इकाई सचिव रोशनी महावर के अनुसार प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न प्रकार रहे—
रस्साकशी: प्रथम स्थान – सिखा एवं टीम; द्वितीय स्थान – किरण एवं टीम।
थ्री-लेग्ड रेस: प्रथम स्थान – बिजली एवं पूजा; द्वितीय स्थान – जाहन्वी एवं मोनिका।
म्यूजिकल चेयर: प्रथम स्थान – किरण; द्वितीय स्थान – विजय लक्ष्मी।
बैडमिंटन: प्रथम स्थान – जाहन्वी; द्वितीय स्थान – भावना।

कार्यक्रम की आयोजक जाहन्वी शर्मा ने बताया कि बारिश के बावजूद छात्राओं का मनोबल तनिक भी कम नहीं हुआ। खेलोत्सव ने न केवल प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि छात्राओं में आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी सुदृढ़ किया।

समापन अवसर पर विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। संपूर्ण आयोजन अनुशासन, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ, जिसने महाविद्यालय परिसर में ऊर्जा और प्रेरणा का नया संचार किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!