120 से अधिक बस्तियों में गूंजेगी महाआरती: मानव विकास भवन से हिंदू नववर्ष 2083 के भव्य उत्सव का शंखनाद

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 25 फरवरी। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के मुख्य कार्यालय का विधिवत शुभारंभ मानव विकास भवन, टीलेश्वर महादेव चौराहा, कोटा में सायंकाल दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर आयोजित बैठक में आगामी हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पांच दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा शेष कार्यकारिणी, संरक्षक मंडल एवं विभिन्न पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मंचासीन संत एवं अतिथियों में गोदावरी धाम के पूज्य बाबा शैलेंद्र भार्गव, श्रीकुलम शक्तिपीठ की महामंडलेश्वर नीति अंबाजी, समाजसेवी श्याम बिहारी नागर तथा समिति के महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बाबूलाल भाट एवं डॉ. नारायण हेड़ा ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 मार्च 2026 की संध्या को नववर्ष स्वागत के उपलक्ष्य में कोटा महानगर की 120 से अधिक बस्तियों के मंदिरों एवं धर्मस्थलों में सर्व हिंदू समाज के सहयोग से सामूहिक महाआरतियों का विराट आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 19 मार्च 2026 से होगा, जिसके अंतर्गत पांच दिवसीय विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में यह आह्वान किया गया कि समस्त हिंदू समाज इन कार्यक्रमों को अपना मानकर स्वप्रेरणा से सहभागिता निभाए और प्रत्येक घर-परिवार को इस उत्सव से जोड़े। समिति ने संकल्प व्यक्त किया कि हिंदू संवत्सर के स्वरूप को विराट एवं भव्य बनाते हुए उत्सव को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल की घोषणा

समिति के पूज्य संरक्षक मंडल में महामंडलेश्वर साध्वी हेमाजी सरस्वती, पूज्य संत सनातनपुरी जी महाराज, बाबा लक्खाजी (अगमगढ़ गुरुद्वारा), कबीरपंथी संत प्रभाकर साहिब जी, महामंडलेश्वर रंजीतानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर मां नीति अंबा जी (श्रीकुलम शक्तिपीठ), इस्कॉन के माया प्रभुदास जी, मथुराधीश मंदिर के बाबा विनय कुमार जी एवं बाबा शैलेंद्र जी भार्गव (गोदावरी धाम) सम्मिलित हैं।

मार्गदर्शक मंडल में संत रामप्रसाद जी, कोटा रियासत के महाराव इज्यराज सिंह, प्रसिद्ध व्यवसायी ताराचंद गोयल, सरदार मनमोहन सिंह, जी.डी. पटेल, श्याम शर्मा एवं राजमल पाटोदी को सम्मिलित किया गया है।

महानगर पदाधिकारी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गणपत लाल शर्मा, विवेक राजवंशी, कुलदीप माथुर, आनंदस्वरूप राठी, महेश गुप्ता, संदीप पहाड़िया, प्रेम भाटिया, क्रांति जैन, संदीप चांदीवाला, श्रीनाथ मित्तल, मोतीलाल मीणा, रवि विजय, संजय शर्मा, नेता खंडेलवाल, कुंजबिहारी गौतम, हेमंत विजय, राजाराम कर्मयोगी, डॉ. बी.एल. गोचर, गजेंद्र भार्गव, सत्यनारायण शर्मा पुरोहित, अरविंद गोयल एवं सुनीता व्यास होंगे।

महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट एवं मंत्री के रूप में के.पी. सिंह, जितेंद्र गोयल, वीरेंद्र शर्मा, ललित शर्मा एवं लोकेंद्र सिंह राजावत नियुक्त किए गए हैं। कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता तथा सह-कोषाध्यक्ष महेश विजय, जगदीश जिंदल एवं बी.एल. पचेरवाल होंगे।

मीडिया विभाग में संयोजक अरविंद सिसोदिया एवं सहसंयोजक सुनील पोखरा, रजनीश सिंह राणा, पवन भटनागर, हुकूमत सिंह झाला, पवन पारीक एवं अल्पेश नियुक्त किए गए हैं।

12 नगरों में नगर स्तरीय समितियों का गठन

महानगर के 12 नगरों—गणेश नगर, विवेकानंद नगर, चाणक्य नगर, विश्वकर्मा नगर, प्रताप नगर, दीनदयाल नगर, सूरज नगर, अंबेडकर नगर, शिवाजी नगर, संभाजी नगर, तानाजी नगर एवं गायत्री नगर—में संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है, जो स्थानीय स्तर पर नववर्ष कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रमुख कार्यक्रमों हेतु संयोजक नियुक्त

विशाल वाहन रैली के संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा एवं सहसंयोजक मंडल में मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह एवं रौनक आनंद शामिल हैं। महिला संयोजक रेणु मिश्रा एवं सहसंयोजक चेतना मोरवाल नियुक्त की गई हैं।

भव्य भजन संध्या के संयोजक पंकज मेहता तथा सहसंयोजक किशन पाठक एवं राजेंद्र खंडेलवाल होंगे। स्वदेशी मेला के संयोजक प्रमोद राठौर तथा सहसंयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता जोली, नितिन अग्रवाल एवं मुकेश विजय रहेंगे।

बैठक में अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि हिंदू नववर्ष 2083 का आयोजन कोटा महानगर में अभूतपूर्व, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न किया जाएगा। समिति ने समस्त नागरिकों से उत्सव में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!