कांग्रेस कार्यालय में रंगों की बौछार, राखी गौतम के नेतृत्व में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा : 1 मार्च 2026

कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन एवं फागोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों ने पारंपरिक फाग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार मन के वैमनस्य को मिटाकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का माध्यम है। कांग्रेस परिवार ने इस अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और एकजुटता का संदेश दिया।

होली मिलन कार्यक्रम के संयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राहुल पुरुस्वानी एवं अमित दाधीच रहे। कार्यक्रम का संचालन यश मालवीय ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर, पीसीसी सचिव शिवराज गुंजल, मंजूर तंवर, निवर्तमान महापौर मंजू मेहरा, पूर्व उपमहापौर पवन मीणा, एडवोकेट जगदीश थाड़ा, राधेश्याम वर्मा, किशोर मदनानी, देवा भड़क, टीकम चंद वर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी, मंडलों के ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह खबर भी देखें 👇

वक्फ, सनातन और सियासत पर बड़ा बयान – अयोध्या राम मंदिर अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!