आशा सहयोगियों ने दिया जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

Written by : प्रमुख संवाद

बारां, 6 अप्रैल। शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के ब्लॉक शाहबाद में चिकित्सा विभाग के समस्त आशा सहयोगिनी दिनांक 03.04.2026 को दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर “चिकित्साकर्मी ने बीसीएमओ के खिलाफ कराया प्रताडना और मारपीट का केस दर्ज” को पढकर व्यथित हुये हैं। हम सभी इस खबर का पूर्ण रूप से खण्डन करते हैं। डॉ शेख आरिफ इकबाल बीसीएमओ मार्च 2020 से ब्लॉक शाहबाद में पदस्थापित हैं, पदस्थापन के बाद इनका व्यवहार एवं कार्य हम सभी के प्रति ‘सहयोगात्मक रहा है। इनके द्वारा हमें आज तक किसी भी प्रकार का मानसिक रूप से कभी परेशान नहीं किया गया है। ना ही कभी बीसीएमओ शाहबाद को कार्यालय समय में नशे में देखा है, और ना ही आज तक इन्होंने किसी को प्रताडित किया है। यह जो आरोप लगाये हैं मिथ्यापूर्ण एवं निराधार है उक्त आरोप केवल व्यक्तिगत छवी को धूमिल करने की षडयंत्र पूर्ण रचा गया प्रतीत होता है। हम सभी आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष रूप से जाच करवाने की मांग की है

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!