Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 9 अप्रैल 2026
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के 56वें स्थापना दिवस को कोटा में सेवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगठन ने समाजहित के विविध कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
NSUI कोटा जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और आमजन को भी इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया, जिससे शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने कहा कि NSUI सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। स्थापना दिवस पर सेवा कार्य करना संगठन की मूल विचारधारा को प्रतिबिंबित करता है तथा युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी ने मिलकर स्वच्छ एवं हरित कोटा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम शर्मा, छात्रसंघ महासचिव रजत कुमार, गौतम मीणा, दीपक शर्मा, यश गौतम, केशव मित्तल, हँसवी, भावना महावर, चित्रांशी, यूनियन जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
