राज्य जिम्नास्टिक संघ की साधारण सभा सम्पन्न, 17 मई को कोटा में होंगे चुनाव

Written by : प्रमुख संवाद

जोधपुर, 12 अप्रैल।
चेनपुरा स्टेडियम, जोधपुर में राज्य जिम्नास्टिक संघ की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें करीब 15 जिला संघों की उपस्थिति दर्ज की गई।

बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 से 2030 के कार्यकाल हेतु राज्य जिम्नास्टिक संघ के चुनाव आगामी 17 मई 2026 को कोटा में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला संघों से आह्वान किया कि वे अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर खेल के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में सचिव परमेश्वर प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा भी मंचासीन रहे। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए तथा जिम्नास्टिक खेल को प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के बेहतर आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर खेल के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।]

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!