राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ ने 27 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण की उठाई मांग

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 06/05/2026। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ (BMS) द्वारा 27 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह ज्ञापन कोटा थर्मल इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में दिया गया।

महामंत्री रवि गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ द्वारा पूर्व में भी कई बार राज्य सरकार एवं विद्युत प्रशासन को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि 22.04.2026 को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया था तथा पूर्व में हुई बैठकों में मांगों के समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।

इस अवसर पर भुनेश मीना, किशनलाल गुर्जर, बलबीर सैनी एवं जितेंद्र सुमन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 20.05.2026 से निगम मुख्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!