Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 29 मई| श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, नसियां जी दादाबाड़ी में आयोजित आठ दिवसीय अहिंसा सामूहिक सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर का गुरुवार को भव्य समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में शिविरार्थियों ने भाग लेकर जैन दर्शन, धर्म, संस्कार एवं सम्यग्ज्ञान का अध्ययन किया।

समापन समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भक्ति नृत्य एवं प्रेरक नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। विद्वतश्री आलोक जी मोदी (ललितपुर) एवं पारस जी शास्त्री “आदिश्वर” ने सम्यग्ज्ञान एवं आत्मकल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार एवं सम्यग्ज्ञान का विस्तार करना है। मुख्य संयोजक धर्मचंद जैन धनोप्या, अर्चना जैन सर्राफ एवं मनोज बगड़ा के निर्देशन में शिविर का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सिद्धार्थ शास्त्री ने किया। अंत में विद्वानों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
