Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 31 मई। समस्त पंजाबी खत्री सभा (रजिस्टर्ड) कोटा द्वारा महावीर नगर क्षेत्र मोहन वाटिका में महिला सफाई कर्मचारियों के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ियां भेंट कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
समस्त पंजाबी खत्री सभा क़े राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण गुलाटी ने बताया कि सभा के पदाधिकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों के समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि समाज के ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी उपस्थितजनों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन करना एवं उनके प्रति समाज की कृतज्ञता प्रकट करना था।
कार्यक्रम में पंजाबी समाज के सदस्यों के साथ-साथ लाफ्टर क्लब के अनेक सदस्यों ने भी भाग लिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में रामचंद्र मलिक, वीर वधवा,महेंद्र निझावन, कमल अदलखा,अनिल सभरवाल, ओम मलिक, सुरेन्द्र निझावन, के.पी. सिंह, योगेन्द्र गुलानी,लोकेश खंडेलवाल,मदन दुआ मातृशक्ति में लीला मलिक,उमा दुआ सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
