ईंधन बचाओ, पर्यावरण सजाओ: भाजपा स्टेशन मंडल का साइकिल-पैदल जनजागरण अभियान

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा स्टेशन मंडल द्वारा रविवार को साइकिल एवं पैदल जनजागरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने “ईंधन बचाओ-देश खुशहाल बनाओ” के नारे लगाते हुए स्टेशन क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सादगीपूर्ण जीवन और ईंधन बचत के प्रयासों से प्रेरणा लेकर यह अभियान चलाया गया। अभियान के बाद जिला महामंत्री रितेश चित्तौड़ा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए टंकी वाले बालाजी मंदिर पार्क, हाट रोड पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर जल व्यवस्था भी की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!