Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 1 जून। प्रेस क्लब कोटा अध्यक्ष एवं राष्ट्र का वाचन समाचार पत्र के संपादक तथा जार कोटा इकाई के मुख्य संरक्षक गजेंद्र व्यास के जन्मदिन के अवसर पर, प्रेस क्लब व जार पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मानव सेवा का अनूठा संदेश देते हुए अपना घर आश्रम में निराश्रित एवं मंदबुद्धि आश्रितों को भोजन करवाया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष योगेन्द्र मणि कौशिक, संरक्षक राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, अनंत जैन, महिला प्रमुख प्रतिभा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विजय जैन सहित आश्रम समिति प्रभु जी एवं सेवा साथी उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों को आश्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन भी कराया
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने गजेंद्र व्यास के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक सरोकारों एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मदिन को सेवा और संवेदना के साथ मनाकर जरूरतमंदों के प्रति समाज की जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोटा के सचिव जितेंद्र शर्मा, सह सचिव गिरीश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य संजीव सक्सेना एवं यतीश व्यास, सदस्य विजय भारद्वाज तथा जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के कोषाध्यक्ष सुनील टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गौड़, नैना देवी, पवन भटनागर एवं हेमंत जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गजेंद्र व्यास को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
