Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 4 जून। घुटनों, कूल्हों एवं अन्य जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद नगर स्थित इथॉस हॉस्पिटल मे 01 जून से 30 जून तक विशेष जॉइंट रिप्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जा रहा है।
निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया की शिविर में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. शिव भगवान शर्मा, डॉ. राजेश गोयल तथा वरिष्ठ स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गौरव मेहता अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर के दौरान घुटनों में दर्द, सूजन, चलने-फिरने में कठिनाई, जोड़ों में अकड़न, सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी, कूल्हों के दर्द तथा गठिया जैसी समस्याओं से ग्रसित मरीजों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ. राजेश गोयल के अनुसार शिविर में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए टीकेआर (टोटल नी रिप्लेसमेंट) एवं टीएचआर (टोटल हिप रिप्लेसमेंट) पैकेज पर 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
विशेषज्ञ टीम मरीजों की स्थिति का मूल्यांकन कर आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपचार की सलाह देगी।
डॉ शिव भगवान ने बताया की शिविर में डीलक्स प्राइवेट रूम सुविधा शामिल रहेगी तथा रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांचों पर भी विशेष रियायत प्रदान की जाएगी। मरीजों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श के साथ बेहतर देखभाल, कम दर्द वाली आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और शीघ्र रिकवरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
