कोटा भाजपा नेताओं ने जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राज्यसभा प्रत्याशियों से की मुलाकात

Written by : प्रमुख संवाद


कोटा, 9 जून। भारतीय जनता पार्टी कोटा के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जयपुर का दौरा किया। इस दौरान नेताओं ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर से मुलाकात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं और बधाई दीं।

इसके बाद कोटा के नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी पार्टी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा तथा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम और श्रवणसिंह बगड़ी से भी मुलाकात की।
जयपुर जाने वाले कोटा भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरेन्द्र शर्मा, कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया, वरिष्ठ नेता जटाशंकर शर्मा, नेता खंडेलवाल और पूर्व जिला महामंत्री ललित शर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!