पंजाबी समाज समिति की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, समाज सेवा और एकता को दिया बढ़ावा

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 15 जून। पंजाबी समाज समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह समिति कार्यालय में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

समारोह में अध्यक्ष कमल अदलखा एवं कोषाध्यक्ष विनोद गुलाटी की सहमति से गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रवीण गुलाटी को उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, पवन आहूजा को उपाध्यक्ष, ललित अरोड़ा को कार्यवाहक सचिव, हरीश कालरा को सह-सचिव तथा अतुल हरजाई को सह-सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही कार्यकारिणी के आठ सदस्यों रामचंद्र मलिक, वीर वाधवा, सुरेंद्र निझावन, प्रवेश भूटानी, राजेन्द्र बाठला, ओम मलिक, भारत अरोड़ा एवं अनिल सभरवाल ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति, युवाओं की सहभागिता, सामाजिक एकजुटता तथा सेवा गतिविधियों के विस्तार के लिए नई कार्यकारिणी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि समिति समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित करेगी। साथ ही समाज में भाईचारा, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!