योग से स्वस्थ समाज का संदेश, त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 19 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में योगा फ्रॉम हार्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर नगर-III में निशुल्क त्रिदिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल (आईएएस) तथा अध्यक्ष द्वितीय आरएसी कोटा के उप कमांडेंट पवन जैन (आरपीएस) रहे। विशिष्ट अतिथि वैद्य नित्यानंद शर्मा, अमोलक देवी, विमल जैन नांता, सुनील गौतम एवं एन.के. गुप्ता उपस्थित रहे।

योगा फ्रॉम हार्ट के संस्थापक एवं योगाचार्य इंजीनियर मनीष जैन ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योग सत्र का संचालन कर प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के लिए आवश्यक है।

निदेशक मोनिका जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है। जे.के. जैन, राजेश जैन ‘अरिहंत’, मोनिका जैन एवं ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि “योगमय कोटा–स्वस्थ कोटा” अभियान से शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सेवा संस्थाएं जुड़ रही हैं।

आयोजकों ने नागरिकों से 20 एवं 21 जून को प्रातः 6:30 से 8:00 बजे तक आयोजित होने वाले योग सत्रों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!