Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 29 जुलाई। रोटरी क्लब पद्मिनी ने विश्व ओआरएस दिवस और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय सेवा एवं जागरूकता अभियान राजकीय उच्च बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडी पर आयोजित कर सरकारी विद्यालय के 150 विद्यार्थियों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के महत्व की जानकारी दी। अभियान के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक ओआरएस पैकेट भी वितरित किया गया।
अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने विद्यार्थियों को बताया गया कि ओआरएस क्या है, इसका उपयोग कब और किस प्रकार किया जाता है तथा दस्त, उल्टी और बुखार जैसी स्थितियों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाने में इसकी क्या भूमिका है।
सचिव डा प्रीति शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य का सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान क्लब द्वारा पूर्व में स्थापित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उपयोग भी विद्यालय परिसर में सुचारु रूप से होता पाया गया।
क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 150 ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए गए, जबकि स्वच्छ पेयजल हैम्पर्स की व्यवस्था रोटेरियन सोनिया लाखोटिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रीति आनंद, रंजना सेठी, डॉ. प्रीति शर्मा एवं सोनिया लाखोटिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
