विकसित भारत 2047: बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन”

प्रमुख संवाद

बीकानेर, 11 मार्च – बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) में नीति आयोग, भारत सरकार एवं राजस्थान विश्वविद्यालय लीड नॉलेज इंस्टीट्यूट के सहयोग से “विकसित भारत 2047: विज़न, मिशन और चुनौतियां” विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने आर्थिक विकास, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, कौशल विकास, उद्योग, कृषि एवं शहरी विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरीराम अग्रवाल (एमडी, भीकाराम चांदमल) और विशिष्ट अतिथि गगन भाटिया (डिप्टी डायरेक्टर, आई स्टार्ट) रहे।

बीटीयू कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा ने उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा शक्ति को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने 2047 तक भारत को एक समृद्ध और वैश्विक शक्ति बनाने के लिए शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास पर जोर दिया।

संयोजिका डॉ. ममता शर्मा पारीक एवं डॉ. गायत्री शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों और उद्यमियों ने भाग लिया। राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रकार की कार्यशालाएं सभी संभागों में आयोजित की जा रही हैं, जिनका समापन राज्य स्तरीय कार्यशाला, जयपुर में होगा।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!