पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 3 मई। ESI हॉस्पिटल चौराहा स्थित स्थान पर जननायक एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर SC कांग्रेस और चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आतिशबाजी की गई और भव्य केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम की अगुवाई SC कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक और चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने की। दोनों नेताओं ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जननायक अशोक गहलोत की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत का जनहितैषी नेतृत्व और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

इस अवसर पर पार्षद कमाल मीना, युवा नेता हरीश सोनी, मुकेश चौधरी, हंसराज, सोहन राठौर, राजू नगर, सुरेंद्र राठौर, हंसराज प्रजापति, रमेश बेरला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्री गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस को पुनः मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक जयघोष और मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाई और कांग्रेसजनों के साथ उत्सव में सहभागिता की।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!